राशिफल 2 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-02 | 06:42h
update
2022-04-02 | 06:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 2 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-मन डरा हुआ रहेगा। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और मानसिक परेशानी घेरे रहेगी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। राहु मंत्र का जाप करें।

मिथुन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं लेकिन यदि अचानक पैसे मिलते हैं तो मार्ग पर जरूर ध्‍यान रखें। मन परेशान रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Advertisement

 

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

सिंह-जोखिम से उबर चुके हैं लेकिन सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी अच्‍छा चलेगा। सम्‍मान के प्रति ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

 

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार सही चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

 

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आप भी उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से लड़ें नहीं। प्रेम पर ध्‍यान दें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादास्‍पद हो सकती है। मध्‍यम समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थी थोड़ी असमंजस की स्थिति में रहेंगे या नकारात्‍मक सोच के शिकार होंगे। लेखकों का मन खिन्‍न हो सकता है। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह का संकेत है। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी चलेगी। लाल वस्‍तु का दान करना अच्‍छा रहेगा।

 

कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन जिन लोगों की सहायता लेंगे आप उनके चरित्र पर जरूर ध्‍यान रखें। कोई विशेष या खराब चरित्र वाला व्‍यक्ति आपका साथ दे और कहीं आगे चलकर कोई परेशानी न हो। नाक, कान, गला की परेशानी बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

मीन-खराब भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी के निवेश से बचें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। प्रेमी या प्रेमिका के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान हो सकता है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 08:11:24
Privacy-Data & cookie usage: