आजादी का अमृत महोत्सव : छत्तीसगढ़ी गीत-नृत्य, देशभक्ति गीत, कत्थक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोहा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-02 | 10:43h
update
2022-04-02 | 10:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आजादी का अमृत महोत्सव : छत्तीसगढ़ी गीत-नृत्य, देशभक्ति गीत, कत्थक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोहा…

raipur@khabarwala.news

कवि सम्मेलन में वीर रस के साथ हास्य- व्यंग्य की कविताओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

कोरबा 02 अप्रैल 2022:जिला प्रशासन द्वारा कोरबा शहर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन एक अप्रैल को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कोरबा शहर के घंटाघर स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर ओपन आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गायन एवं नृत्य, तबला वादन, कत्थक नृत्य, हारमोनियम वादन, शास्त्रीय गायन सहित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में कवियों के काव्य पाठ प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री थिरमन दास की टीम द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गीत एवं नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कुमारी तारिणी कंवर ने राजकीय गीत, श्री अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ी गायन, श्री मोरध्वज वैष्णव ने तबला वादन, कुमारी प्रीति चंद्रा ने कत्थक नृत्य समूह एवं श्री कन्हैया वैष्णव ने हारमोनियम वादन कर शाम को संगीतमय कर दिया। इसी प्रकार श्रीमती मौसमी शाहा ने भरतनाट्यम समूह, श्री साखूराम खैरवार ने बांसुरी वादन, कुमारी दीक्षा सिंह ने कत्थक नृत्य एवं श्री अक्षय चौहान एवं साथी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर एवं नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जन प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को शॉल, श्री फल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार कवि सम्मेलन में शामिल कवियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम की अगली कड़ी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मशहूर कवियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को काव्य पाठ से बांधे रखा। कार्यक्रम में वीर रस के साथ हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताएं कोरबा के कला प्रेमियों को सुनने को मिली और ऑडिटोरियम देर रात तक करतल ध्वनि से गूंजता रहा। कवि सम्मेलन में श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती गायत्री शर्मा, डॉ. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, श्रीमती आशा आजाद, मोहम्मद युनुस दरियानपुरी, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री मुकेश चतुर्वेदी, श्री हीरामणी वैष्णव एवं श्री बलराम राठौर ने काव्य पाठ किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 02:58:41
Privacy-Data & cookie usage: