राम वन गमन पथ पर्यटन विकास के लिए छह करोड़ रूपए स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-04-01 | 13:17h
update
2022-04-01 | 13:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राम वन गमन पथ पर्यटन विकास के लिए छह करोड़ रूपए स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 01 अप्रैल 2022:छत्तीसगढ़ शासन ने जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत राम वन गमन पथ का पर्यटन विकास कार्यों के लिए छह करोड़ 39 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड नवागढ़ के अंतर्गत शिवरीनारायण में घाट विकास कार्य के लिए पांच करोड़ 39 लाख रूपए और विद्युतीकरण के लिए 45 लाख, घाट पर कियोस्क के निर्माण हेतु 30 लाख रूपए और सिगनेज कम्पोनेंट कार्य के लिए तीन लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह से शिवरीनारायण में लैण्ड स्केपिंग कार्य के लिए 14 लाख 91 हजार रूपए और घाट मार्ग में अन्य विकास कार्यों के लिए छह लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

Advertisement

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से शिवरीनारायण में पर्यटन विकास के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 01:38:03
Privacy-Data & cookie usage: