महीने के पहले दिन बढ़े LPG के दाम, कमर्शियल गैस सिलेंडर 250 रुपए हुआ महंगा…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: अप्रैल महीने की शुरुआत में ही आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 250 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद आज से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 2253 रुपए चुकाने होंगे।

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

दाम में बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 2,253 रुपये का हो गई है। कोलकाता में यही सिलेंडर अब 2,351 रुपये का, मुंबई में 2,205 रुपये का और चेन्नई में 2,406 रुपये का हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट में खाना खाना और महंगा हो जाएगा।

इससे पहले सरकार ने 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। जबकि 22 मार्च को जब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे, तब इसे 9 रुपये सस्ता किया गया था। सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर तेल कंपनियां हर महीने नए दाम जारी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *