राशिफल 31 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-31 | 04:05h
update
2022-03-31 | 04:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 31 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। सरकारी तंत्र से गाज गिर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे लेकिन सावधानी जरूर बरतें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति नरम-गरम है। व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय में कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है उसे चलने दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

Advertisement

कर्क-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु अपने पास रखें।

सिंह-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार थोड़ा मध्‍यम दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

तुला-शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृश्चिक-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी न लें। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्थिति ठीक है लेकिन घरेलू सुख बाधित है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार भी अच्‍छा चलता रहेगा। केसर का तिलक लगाएं।

मकर-यदि कोई व्‍यापारिक शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरू करें। अच्‍छा समय रहेगा। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने भी नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-पूंजी निवेश करने से बचें। कुटुम्‍बीजनों से कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन-बच्‍चों को लेकर मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। प्रेम में उतना साथ नहीं अनुभव करेंगे जितना आपको चाहिए। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 04:15:01
Privacy-Data & cookie usage: