अनुपस्थित 7 कर्मचारियां को कारण बताओ नोटिस…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-30 | 15:17h
update
2022-03-30 | 15:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अनुपस्थित 7 कर्मचारियां को कारण बताओ नोटिस…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

अम्बिकापुर 30 मार्च 2022:कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने बुधवार को प्रातः 10ः15 बजे तहसील कार्यालय अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। अनुपस्थितों में सहायक ग्रेड-02 श्रीमती केतन साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती शिल्पा एक्का, सहायक ग्रेड-03 जीनत जहां एवं श्रीमती संगीता खलखो, चैनमैन श्री सिकंदर राम, भृत्य श्रीमती भोली बाई एवं विनोद कुशवाहा शामिल है। इन्हें तीन दिनों के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.04.2025 - 12:50:04
Privacy-Data & cookie usage: