राशिफल 30 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-30 | 03:01h
update
2022-03-30 | 03:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 30 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-सुखद समय है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। संतान सुख मिलेगा। प्रेम में दूरी, फिर भी प्रेम बरकरार है। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। सुखद समय है। सुखद दिन रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता से लगाव है। पिता का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता कदम चूम रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-भाग्‍यवश कुछ काम होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। मन आनंदित बना रहेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन फिर भी ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। पीली वस्‍तु का दान करें।

Advertisement

 

कर्क-जोखिम अभी बरकरार है। थोड़ा बचकर पार करें। एक दिन की बात है। चोट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार भी ठीक रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।

 

सिंह-जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। सुखद, रंगीन बहुत आनंददायक समय है आपके जीवन में। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

कन्‍या-शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके प्रभाव को देखकर मित्रता करना चाहेंगे अंत में। शरणागत हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। अत्‍यंत विनम्र रहेंगे आप। खुश रहेंगे। अति भावुक न हों, ध्‍यान रखें। प्रेम में भी अति भावुकता से बचें। बच्‍चों की तरफ से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-घरेलू जीवन सुखमय दिख रहा है। मां का सानिध्‍य मिलेगा। घर में कुछ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। कुछ पूजा-पाठ या कुछ शुभ संस्‍कार का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-भाई मित्र सामाजिक लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। भाई-मित्र-सामाजिक लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जो भी आपने सोच रखा है उसे कार्यरूप दें, उत्‍तम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

मकर-शब्‍दों से संजोते हुए सारे काम कर लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सधे हुए खिलाड़ी बने हुए हैं। बस निवेश पर थोड़ी रोक लगाइए। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। समाज में सराहे जाएंगे। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान, व्‍यापार अद्भत दिख रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

 

मीन-संतान से जुड़ा हआ कुछ खुशहाल समाचार मिलेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी होगी लेकिन प्रेम बढ़ा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। बहुत अच्‍छी स्थिति है लेकिन फिर भी थोड़ा नकारात्‍मक सोच के शिकार हो सकते हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 08:33:44
Privacy-Data & cookie usage: