महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का दिशा दर्शन भ्रमण, कलेक्टर श्री शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को किया रवाना, दी शुभकामनाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-30 | 15:06h
update
2022-03-30 | 15:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का दिशा दर्शन भ्रमण, कलेक्टर श्री शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को किया रवाना, दी शुभकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया 30 मार्च 2022:कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अभिलाषा बेहार के नेतृत्व में कोरिया जिले के महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 114 महिलाओं को दिशा भ्रमण हेतु भेजा गया है। इस कार्यक्रम का उददेश्य जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को देश के अन्य राज्यों में संचालित सफल उद्यमियों स्व सहायता समूह के क्रियाकलापों का अध्ययन एवं भ्रमण कराया जाना है। इस क्रम में बुधवार 30 मार्च को कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर समूह की महिलाओं को भ्रमण पर अमरकंटक के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर ने भ्रमण दल को नई ऊर्जा के साथ नई सीख के लिए शुभकामनाएं दी।यह दल खड़गंवा मार्ग से रतनपुर, पासान, पेण्ड्रा होते हुए अमरकंटक के आश्रम में रात्रि विश्राम करेगा। शाम 6 बजे महाआरती में शामिल होगी। दिनांक 31 मार्च 2022 को समूह की महिलाओं को डिण्डौरी, रैतवार, पावरलन कपड़ा यूनिट का भ्रमण करवाया जायेगा। तत्पश्चात कोदो, पट्टी यूनिट रैतवार डिण्डौरी का भ्रमण करवाया जायेगा। इसके पश्चात नमकीन निर्माण यूनिट रैतवार डिण्डौरी और मसाला यूनिट रैतवार का भ्रमण करवाया जायेगा। दिनांक 31 मार्च 2022 को भ्रमण दल कोरिया जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 21:37:22
Privacy-Data & cookie usage: