राजीव गांधी किसान योजनांतर्गत धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने कलेक्टर ने ली बैठक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-30 | 10:39h
update
2022-03-30 | 10:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजीव गांधी किसान योजनांतर्गत धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने कलेक्टर ने ली बैठक…

raipur@khabarwala.news

कोण्डागांव 30 मार्च 2022:कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना योजनांतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों को प्रोत्साहित करने हेतु कृषि अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने धान के बदले रागी, कोदो कुटकी, मक्का, उड़द, कुलथी, सुगंधित धान, जैविक धान, जिंकेटेड धान आदि की खेती हेतु गांव-गांव में जाकर कृषकों को बताने को कहा। इसके लिए उन्होंने टिकरा भूमियों की पहचान कर उपरोक्त फसलों की खेती प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ग्रामवार, पंचायतवार एवं विकाखण्डवार कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement

बैठक में कलेक्टर ने सभी कृषि अधिकारियों को पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र हितग्राहियों के खातों का भारत सरकार के निर्देशानुसार ई-केवायसी अपग्रेडेशन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायतवार शिविर आयोजन कर सभी लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित गति से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सुगंधित एवं औषधीय फसलों के क्षेत्र में विस्तार हेतु लक्ष्य प्रदान कर इसके संबंध में किसानों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। जिसके लिए कृषि विभाग के समस्त सभी मैदानी अधिकारियों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ ऐरोमेटिक एण्ड मेडिशनल प्लांट (सीमैप) द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने मिलेट मिशन के अंतर्गत इस रबी फसल वर्ष में रागी फसल उत्पादन में बीज निगम को प्रदाय की जाने वाली एवं कृषकों के पास उपलब्ध बीजों की जानकारी लेकर उसके उत्पादन पर जोर देने एवं क्षेत्र वृद्धि के लिए निर्देशित किया गया।बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को दिया नोटिस

कलेक्टर द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों हेतु बुलाई गई इस बैठक के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा जानकारी प्रदाय करने के पश्चात् भी कई अधिकारी बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये थे। जिसे देखते हुए कलेक्टर ने इसे सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए अनुपस्थित सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु अनुविभागीय कृषि अधिकारी कोण्डागांव को निर्देशित किया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 12:38:24
Privacy-Data & cookie usage: