एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 03 अप्रैल को…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-29 | 12:07h
update
2022-03-29 | 12:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 03 अप्रैल को…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

सूरजपुर, 29 मार्च 2022: जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार को समय प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक निम्न निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई है। जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर (बंजा), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर, शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर (आजाक), शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर (शिक्षा), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय प्रतापपुर, शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में आयोजित की गई है। कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में आयोजित होगी।

प्रवेश पत्र जिला के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है, समस्त परीक्षार्थी अपने-अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 29 मार्च 2022 को अपना प्रवेश पत्र अनिवार्यतः प्राप्त कर सकते है। जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया हो वह परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केन्द्र में आवेदन पत्र जमा पावती, दो नवीन पासपोर्ट साईज फोटो व आधार कार्ड के साथ परीक्षा प्रारंभ होने के 02 घंटे पूर्व उपस्थित होकर प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 02:56:47
Privacy-Data & cookie usage: