राशिफल 29 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-29 | 03:45h
update
2022-03-29 | 03:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 29 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। मन खुश रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति संभव है लेकिन संतान और प्रेम में दूरी बरकरार रहेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। संतान में थोड़ी दूरी दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

Advertisement

 

कर्क-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा दुर्घटना वाला योग दिख रहा है। कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन थोड़ा सा खराब समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यवसाय की स्थिति अच्‍छी है। लाल वस्‍तु पास रखें।

 

सिंह-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन सुखमय और खुशहाल दिख रहा है। रंगीन बने हुए हैं। आनंददायक जीवन दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

कन्‍या-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। जीवन तरक्‍की करता दिख रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। थोड़ा डिस्‍टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन चारों तरफ से आपके पक्ष में चीजें दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-बच्‍चों की सेहत में सुधार, विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। बस भावनाओं पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल दिख रहा है। मां का सानिध्‍य मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-सार्थक ऊर्जा का संचार हो रहा है। व्‍यापर में कुछ अच्‍छी शुरुआत होने वाली है। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा खासकर व्‍यवसायिक ऊर्जा का स्‍तर बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु का पास रखें।

 

मकर-धनआगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। अपनों के साथ बड़ी खुशहाल स्थिति में जश्‍न मनाएंगे। शब्‍द साधक की तरह व्‍यवहार करेंगे। आपके शब्‍दों के बड़े मायने निकलेंगे। बहुत शुभ बोलने वाले हैं आप। धन की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी अच्‍छी दिखाई दे रही है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। अद्भुत समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

मीन-संतान और प्रेम में दूरी है। प्रेम बढ़ा हुआ है। मिलने की चाहत बहुत तेज है। संतान तरक्‍की कर रही है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार भरपूर अच्‍छी स्थिति में है। पीली वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 16:02:35
Privacy-Data & cookie usage: