छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा पारा, सताने लगी गर्मी, आगे और भी बढ़ने के आसार

– www.khabarwala.news

schedule
2022-03-28 | 07:39h
update
2022-03-28 | 07:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा पारा, सताने लगी गर्मी, आगे और भी बढ़ने के आसार …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। आज से अगले आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ में आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त और अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बता दें कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 से 9 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में दर्ज किया गया।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 17:27:36
Privacy-Data & cookie usage: