– www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिम से हवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमीयुक्त हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दरअसल गर्मी बढ़ने के साथ अब राजधानी में लोग घरों में सिमटने लगे हैं। सड़कों पर निकलना कम होते जा रहा है। धूप इतनी तीखी लग रही है कि लोग छांव ढूंढते भी दिख रहे हैं। सड़कों के किनारे लगे पेड़ पहले ही विकास की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में लोग ऊंची बिल्डिंग की परछाई में धूप से बचाव करने को विवश हैं।