पिलखा क्षीर उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली निर्वाचन कार्यक्रम की तिथि घोषित…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-26 | 11:02h
update
2022-03-26 | 11:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पिलखा क्षीर उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली निर्वाचन कार्यक्रम की तिथि घोषित…

raipur@khabarwala.news

सूरजपुर/26 मार्च 2022 :राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा पिलखा क्षीर उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली में मंडल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निष्चित किया गया हैं। सोसाइटी की पंजीकृत उपविधि के अनुसार मंडल के लिए निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या नौ है। जिसमें सामान्य वर्ग अनारक्षित पांच पद, एक पद महिला के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक पद, अन्य पिछडा वर्ग के लिए तीन पद है जिसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित है।

Advertisement

नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का दिनांक 4 अप्रैल 2022 से सुबह 11 बजे अपरान्ह 3 बजे तक सोसाइटी कार्यालय सिलफिली में कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा, जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाषन 5 अप्रैल 2022 से सुबह 11 बजे से संवीक्षा जांच पूर्ण होने तक सोसाइटी कार्यालय सिलफिली में होगा। नामांकन पत्रों की वापसी का दिनांक तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाषन एवं चिन्हों का आबंटन 6 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सोसाइटी कार्यालय सिलफिली में होगा। विषेष साधारण सम्मिलन में चुनाव मतदान दिनांक एवं मतगणना 11 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सोसाइटी कार्यालय सिलफिली में। चुनाव समाप्त होने के पष्चात एक घंटे बाद मतगणना प्रारंभ की जाएगी। 13 अप्रैल 2022 को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी की जाएगी। 18 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सोसाइटी कार्यालय सिलफिली में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 09:51:39
Privacy-Data & cookie usage: