राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता 19 से 21 अप्रैल तक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-25 | 12:58h
update
2022-03-25 | 12:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता 19 से 21 अप्रैल तक…

raipur@khabarwala.news

रायपुर 25 मार्च 2022:आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा 19 से 21 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी 8 अप्रैल तक पंजीयन फॉर्म ई-मेल ntlf.trtirpr@gmail.com अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है।

Advertisement

संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता 3 आयु वर्ग में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 वर्ष, 18 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में होगी। इसी प्रकार हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता 2 आयु वर्ग में होगा। जिसमें 18 से 30 और 30 से ऊपर आयु वाले वर्ग के लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में दिव्यांग कलाकारों की विशेष प्रतिभागिता होगी। हस्तकला प्रतियोगिता में बांस कला, काष्ठ कला, बेल मेटल, माटी कला, तुमा कला, छिंदकला, शीषल कला और लौह शिल्प कला में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट cgtrti.gov.in में अपलोड की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 12:09:13
Privacy-Data & cookie usage: