www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर, 25 मार्च 2022: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान को केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।