राज्य आपदा मोचन निधि से साढ़े चार लाख रूपए किए गए स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-25 | 14:07h
update
2022-03-25 | 14:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्य आपदा मोचन निधि से साढ़े चार लाख रूपए किए गए स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

कोविड 19 से मृत नौ व्यक्तियों के परिजनों को

धमतरी 25 मार्च 2022:कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत कुरूद विकासखण्ड के नौ व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल चार लाख 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें ग्राम धौराभाठा की श्रीमती चमारीन बाई साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्री जनक राम साहू को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम कपालफोड़ी के श्री डिगेश्वर साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती कुलेश्वरी साहू, श्री किसुन राम की मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती कांति बाई, ग्राम सौंगा की श्रीमती बीसो बाई साहू की मृत्यु पर आवेदक श्री बेनूराम साहू, ग्राम बेलौदी की श्रीमती केसरी बाई साहू की मृत्यु होने पर आवेदक श्री कुलंजन साहू को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।

Advertisement

इसी तरह ग्राम दरगहन के श्री खोरबाहरा राम साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती रूखमणी बाई, ग्राम जुगदेही के श्री नारायण साहू की मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती निर्मला साहू, ग्राम दर्रा की श्रीमती घासिन बाई साहू की मृत्यु होने पर आवेदक श्री चंद्रशेखर साहू और ग्राम नवागांव के श्री तुलसी सतनामी की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती बेदनी बाई सतनामी को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी कुरूद द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 09:34:09
Privacy-Data & cookie usage: