ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस के बैडमिंटन विधा में जिले के खिलाड़ी आनंद धर दिवान, सोमेष लामा व नीरज सिन्हा का चयन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-22 | 12:15h
update
2022-03-22 | 12:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस के बैडमिंटन विधा में जिले के खिलाड़ी आनंद धर दिवान, सोमेष लामा व नीरज सिन्हा का चयन…

raipur@khabarwala.news

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियेागिता पंचकुला, हरियाणा में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

सूरजपुर/22 मार्च 2022:सिविल सेवा कर्मचारियों के लिये प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस चयन प्रतियोगिता 2021-22 के बैडमिंटन विधा में राज्य स्तरीय दल गठन हेतु चयन प्रक्रिया 13 मार्च 2022 को सप्रे शाला बैडमिंटन हॉल, रायपुर में किया गया। सिविल सर्विसेस के इस चयन प्रक्रिया में जिले के तीन बैडमिंटन खिलाड़ी आनंद धर दीवान, सोमेष लामा व नीरज सिन्हा का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर हेतु किया गया है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 30 मार्च 2022 तक ताउ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-03 पंचकुला हरियाणा में आयोजित किया जायेगा। जिले के इन तीनों प्रतिभावान खिलाडी पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इनमें से आनंद धर दीवान पूर्व वर्ष में रजत पदक विजेता रह चुके है। चयनित खिलाड़ी आनंद धर दीवान वर्तमान में व्यायाम षिक्षक के पद पर पी.टी.आई. ट्राइबल डिपार्टमेंट शा.कन्या खेल परिसर अंबिकापुर, सोमेष लामा खेल प्रषिक्षक, शा.हा.से.स्कूल जयनगर व नीरज सिन्हा सहा. षिक्षक, शा.प्रा. शाला महेषपुर में पदस्थ है। चयन ट्रायल के पष्चात् राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कोच, मैनेजर सहित कुल 21 सदस्यीय दल का चयन किया गया है। जिले के इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर में चयनित होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव गुप्ता व जिला षिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने बधाई देते हुये अच्छे प्रदर्शन के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी है। तीनों खिलाड़ियो के चयन होने पर जिला प्रषासन व षिक्षा विभाग सूरजपुर सहित पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 03:52:55
Privacy-Data & cookie usage: