www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
सूरजपुर/21 मार्च 2022:विगत दिनों सड़क हादसे में नगर सूरजपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई जिनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतको में द न्यूज़ इंडिया एजेंसी के माध्यम से जनसंपर्क कार्यालय सूरजपुर में कार्यरत स्वर्गीय श्री नवीन दुबे, उनकी मां देवरूपी दुबे एवं दादी मानमती दुबे जी का सड़क दुर्घटना से आकस्मिक निधन हो गया था। आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वर्गीय श्री नवीन दुबे, उनकी मां व दादी जी की आत्मा की शांति के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम रवि सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।