महिला स्व सहायता समूह को दिया गया सोंठ पावडर निर्माण की जानकारी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-21 | 15:22h
update
2022-03-21 | 15:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
महिला स्व सहायता समूह को दिया गया सोंठ पावडर निर्माण की जानकारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

सूरजपुर/21 मार्च 2022:  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, उपसंचालक कृषि श्री डीसी कोसले के मार्गदर्शन में जिले के गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर बनाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आदर्श गौठान सोनगरा, विकासखंड प्रतापपुर के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र अजरिमा से सम्पर्क कर वहां के प्रमुख वैज्ञानिक श्री रविंद्र तिग्गा व महिला वैज्ञानिक श्रीमती शिखा मरकाम को सोनगरा में आमंत्रित कर गौठान में कार्यरत महिला समूहों को अदरक से सोंठ पाउडर निर्माण का प्रायोगिक ट्रेनिंग दिया गया। उक्त प्रायोगिक कार्य में सहेली महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य एवं परी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रही। वैज्ञानिक द्वारा बताया गया कि बहुत ही कम लागत में अदरक से सोंठ पाउडर का निर्माण कर अच्छी आमदनी की जा सकती है, इस दौरान महुए से लड्डू व बिस्किट निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। गौठान में निर्माण महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.06.2026 - 09:25:08
Privacy-Data & cookie usage: