प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 31 मार्च तक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-21 | 10:27h
update
2022-03-21 | 10:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 31 मार्च तक…

raipur@khabarwala.news

कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 17 अप्रैल को

कोण्डागांव, 21 मार्च 2022:कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा ’’प्रयास’’ बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में 2022-23 में कक्षा 9 वीं में नवीन प्रवेश हेतु जिला स्तरीय लिखित चयन परीक्षा 17 अप्रैल 2022 दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से 01.00 बजे तक कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा। जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों को योजना अंतर्गत अपने साथ कक्षा 8 वीं की अंकसूची की छायाप्रति, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा दो फोटो के साथ निर्धारित आवेदन पत्र जो सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक के कार्यालयों में सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। उपरोक्त फॉर्मेट में पूर्तियां भरकर अथवा सादे कागज में भरकर अपना आवेदन क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित प्रधान पाठक के पास दिनांक 31 मार्च 2022 तक अथवा सीधे प्राचार्य, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तहसीलपारा कोण्डागांव में कार्यालयीन समय पर आवेदन जमा करा सकते है ।

Advertisement

इस परीक्षा में चयन मेरिट आधार पर किया जायेगा। इस हेतु ऐसे विद्यार्थी जो नक्सल प्रभावित जिले का निवासी तथा नक्सल प्रभावित जिले की शाला से कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हों, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित अजा, अजजा, अपिव वर्ग का स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवार के बच्चों को सीधे प्रवेश दिया जायेगा किन्तु इसके संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 05:22:58
Privacy-Data & cookie usage: