www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर, 19 मार्च 2022:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में श्री उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि श्री उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को श्री उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।