राशिफल 17 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-17 | 01:49h
update
2022-03-17 | 01:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 17 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। जो लोग लेखनी से काम करते हैं जैसे कवि, लेखक उनके लिए अच्‍छा समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्‍यथा परेशानी में आएंगे। महत्‍वपूर्ण निर्णय फिलहाल टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान में दूरी बनी हुई है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

 

वृषभ-शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। राजसत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पिता का साथ होगा। नौकरी में उन्‍नति के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी। गृहकलह से पारिवारिक सुख बाधित हो सकता है। संतान, प्रेम, व्‍यवसाय सब बहुत बढ़िया चल रहा है। ताम्रपात्र दान करें।

Advertisement

 

मिथुन-व्‍यवसायिक और नौकरी के मामले फलीभूत होंगे। एक अच्‍छी स्थिति है। तरक्‍की करते दिख रहे हैं। योजनाओं को कार्यरूप दें। बहुत सुखद समय है ये। पिता का साथ होगा। पैतृक सम्‍पत्ति में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी वस्‍तु पास रखना अच्‍छा होगा।

कर्क-जो लोग प्रेम में हैं और विवाह करना चाहते हैं उनके लिए सुखद समय है। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। निवेश से बचें। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन के लिए भी अच्‍छा है। छोटी बात को बड़ी न होनें दें, बढ़ाएं न। शनिदेव की अराधना करना अच्‍छा रहेगा।

 

सिंह-आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। संतान की स्थिति अच्‍छी है। बहुत सुखद समय दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

कन्‍या-खर्च से मन परेशान रहेगा। कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जो अकारण है लेकिन मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक स्थिति सही चल रही है। लाल वस्‍तु का दान करना अच्‍छा होगा।

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्‍यापार में वृद्ध‍ि होगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। कोई भी तांबे की वस्‍तु अपने पास रखना अच्‍छा होगा।

 

धनु-यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति पहले से बेहतर है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

 

मकर-परिस्थितियां अभी भी थोड़ी प्रतिकूल हैं, खासकर स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में बाकी सारी स्थिति आपकी अच्‍छी है। संतान, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। अक्रामकता पर काबू रखें। वाहन धीरे चलाएं। बाकी सब ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-आनंददायक जीवन गुजरेगा। राजसत्‍ता पक्ष का आप पर हाथ रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। बड़ा आनंददायक महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। व्‍यापारिक नए आयाम बनेंगे। सुखद समय है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

 

मीन-शत्रु उपद्रव हो सकता है लेकिन उनका शमन भी हो जाएगा। थोड़ा डिस्‍टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन विजय पा लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी प्रतिकूल है लेकिन व्‍यापार और सरकारी तंत्र से आपका रिश्‍ता सही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 18:15:46
Privacy-Data & cookie usage: