फाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से मांगी खुशहाली…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-17 | 15:57h
update
2022-03-17 | 15:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
फाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से मांगी खुशहाली…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 17 मार्च 2022: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत फूल गोभी और कटहल से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर बनायी गयी सुनहरी टोपी और माला भी पहनाया गया।

 

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए देश और प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने होलिका के साथ ही समाज की सारी बुराइयों के भी नष्ट होने की प्रार्थना करते हुए कोरोना महामारी के पूरी तरह खत्म होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल भी होली के रंग सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे समेत प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 19:50:29
Privacy-Data & cookie usage: