मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री मण्डल दास गिलहरे के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-14 | 15:38h
update
2022-03-14 | 15:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री मण्डल दास गिलहरे के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 14 मार्च 2022: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के अंतर्गत ग्राम खौलीडबरी पहुंचकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री मण्डल दास गिलहरे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री गिलहरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री मंण्डलदास के देहावसान को अपूरर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे सीधे-साधे, सरल और लोकप्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में काफी काम किया है। इस दौरान धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और स्वर्गीय श्री मण्डल दास गिलहरे के सुपुत्र खरोरा नगर पंचायत में पार्षद श्री सुरेन्द्र गिलहरे, श्री हेमलाल गिलहरे, श्री पुन्नाराम गिलहरे एवं राजेन्द्र गिलहरे सहित परिवारजन एवं बड़ी संख्या मंे ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 02:07:25
Privacy-Data & cookie usage: