प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-11 | 11:47h
update
2022-03-11 | 11:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 मार्च 2022:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए जिले के सभी पंजीकृत किसानों को पीएम किसान पोर्टल में 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों को देने एवं फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर आप्शन दिया गया है, पंजीकृत किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवाया जा सकता है। शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त की राशि प्रदान नहीं की जाएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 06:57:33
Privacy-Data & cookie usage: