Rashifal 10 मार्च: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-10 | 03:04h
update
2022-03-10 | 03:04h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Rashifal 10 मार्च: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय की स्थिति में सुधार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

 

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन के नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

Advertisement

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। जिम्मेदारि‍यां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं। कॅरि‍यर में समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत भी रहें। लेखन और बौद्धिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। तनाव से दूर रहें।

 

कन्या राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

 

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में भी संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धार्म‍िक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान एवं कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। अफसरों का सहयोग रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

 

धनु राशि- संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

 

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

 

मीन राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारि‍क सुख में कमी आ सकती है। ऐसे में धैर्य बनाकर रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 23:55:10
Privacy-Data & cookie usage: