मेले के द्वौरान चाकूबाजी करने वाले हमलावर गिरफतार।

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-10 | 11:00h
update
2022-03-10 | 11:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मेले के द्वौरान चाकूबाजी करने वाले हमलावर गिरफतार।

raipur@khabarwala.news

गिरफतार आरोपियो को भेजा गया जेल।

 कोण्डागांव : वार्षिक मेला होने से शहर में कानून व्यवस्था ड़ियुटी हेतु षहर में जवानो की डृयूटी लगायी थी दिनांक 09.03.22 के रात्रि करीबन 12ः30 बजे एन.सी.सी. ग्राउण्ड मे नाचा कार्यक्रम के दौरान एन.सी.सी. ग्राउण्ड से लगभग 10 मीटर की दूरी पर चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य डियुटीरत स्टॉफ दौड़कर गये तो देखे कि आरक्षक क्रमांक 798 फूलसिंह कोर्राम को 03 लड़के एक राय होकर हत्या करने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला कर रहे थे, तब अन्य जवानो ने जवान पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ा एवं मेंले में डृयूटी कर रहें उप निरीक्षक आनंद सोनी द्वारा तत्काल फोन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

आरक्षक पर हुये हमले की घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) के आदेश पर थाना प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक अर्चना धुरंधर के साथ पुलिस टीम तत्काल एन.सी.सी. ग्राउण्ड पहुंची जहां आरक्षक क्र0. 798 फूलसिंह कोर्राम घायल अवस्था मे था जिसके पेट व कंधा मे चोट लगा था खून निकल रहा था आरक्षक फूलसिंह कोर्राम के उपर प्राण घातक वार करने वाले लड़को से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक वैद्य, शिवा सील, गुलशन बघेल होना बताये। मौके से आहत फूलसिंह कोर्राम को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। दीपक वैध, शिवा सील, गुलशन बघेल के विरूद्व थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 91/22, धारा 307, 34 भादवि. अपराध पंजीबद्व किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया जो न्यायालय के आदेश से तीनो आरोपियो जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी-

1.दीपक कुमार वैध पिता कमलू कुमार वैध उम्र 27 वर्ष अस्पताल वार्ड कोण्डागांव।

2.षिवा सील पिता धनंजय सील उम्र 18 वर्ष तहसील पारा पी.डब्लू.डी. आफिस के पीछे कोण्डागांव।

3.गुलषन बघेल पिता सैमसन बघेल उम्र 21 वर्ष भेलवापदर पारा कोण्डागांव।

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 16:48:31
Privacy-Data & cookie usage: