7 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-07 | 02:49h
update
2022-03-07 | 02:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
7 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन भी हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

 

मिथुन राशि- माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में वांछ‍ित पर‍िणाम म‍िलेंगे। परिश्रम में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयेाग म‍िलेगा।

Advertisement

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति पर नजर रखें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। व‍िचारों में संतुलन बनायें रखें। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आय के स्रोत बनेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

 

कन्या राशि- स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्र का आगमन हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

 

वृश्चिक राशि- नौकरी में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन अफसरों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। मेहनत अधिक रहेगी। वाहन के रखरखाव में खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

 

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों की प्राप्ति‍ हो सकती है। नकारात्मक विचारों से बचकर रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्म‍िक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

 

कुंभ राशि- बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में भी आशातीत पर‍िणाम म‍िलेंगे। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व‍िरोध‍ियों से सावधान रहें।

 

मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। धन की प्राप्‍त‍ि होगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों आ सकती हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:22:06
Privacy-Data & cookie usage: