6 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-06 | 02:59h
update
2022-03-06 | 02:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
6 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि- धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बन सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। घरेलू समस्याएं अभी परेशान कर सकती हैं। आपसी वैचारिक मतभेद रहेंगे। आय में वृद्धि के स्रोत रहेंगे।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पार‍िवार‍िक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में धार्म‍िक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। मन में निराशा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपने स्वास्थ्‍य का ध्‍यान रखें।

 

वृश्चिक राशि- संयत रहें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में भाई-बहन का सहयोग भी मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

 

धनु राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों से वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग म‍िलेगा। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

मकर राशि– संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। संयत भी रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के सुधार के लिए माता से धन प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रुके हुए काम बनने के आसार हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता म‍िलेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 14:59:51
Privacy-Data & cookie usage: