लमनीपारा से शिवपुर चौक एवं राजपुर-कोड़ासिया-बहमा का सड़क निर्माण हुआ शुरू…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-05 | 17:27h
update
2022-03-05 | 17:27h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
लमनीपारा से शिवपुर चौक एवं राजपुर-कोड़ासिया-बहमा का सड़क निर्माण हुआ शुरू…

raipur@khabarwala.news

रायगढ़, 4 मार्च 2022:लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार ने आज लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत लमनीपारा से शिवपुर चौक एवं राजपुर-कोड़ासिया-बहमा मार्ग में बनने जा रही सड़क का भूमिपूजन किया।  

Advertisement

इन सड़कों के निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लमनीपारा से शिवपुर चौक तक लंबाई 3.55 कि.मी. मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 4 करोड़ 44 लाख 70 हजार रुपए प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत 3.55 किलो मीटर लंबाई में 3.75 मीटर चौड़ाई पर डामरीकरण एवं मुड़ागांव-तारागढ़ के मध्य मध्यम पुल का निर्माण किया जाएगा। राजपुर-कोड़ासिया-बहमा मार्ग में 15 किलो मीटर का उन्नयन एव डामर नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 3 करोड़ 45 लाख 81 हजार रुपये है। यह मार्ग 19.40 कि.मी.लंबाई है जिसमें से 15 कि.मी.लंबाई में डामर नवीनीकरण मार्ग के अत्यंत खराब भाग 3.40 कि.मी. को उखाड़कर उन्नयन/मजबूतीकरण किया जाएगा। जल निकासी हेतु 1200 मीटर लंबाई में आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 02:35:16
Privacy-Data & cookie usage: