ऊर्जा एवं जल संरक्षण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-03 | 11:45h
update
2022-03-03 | 11:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ऊर्जा एवं जल संरक्षण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित…

raipur@khabarwala.news

धमतरी 03 मार्च 2022:जल संरक्षण के प्रति किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक अभियंता, क्रेडा श्री कमल पुरैना ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, संबलपुर में पिछले दिनों आयोजित इस कार्यशाला में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जल संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अमित कुमार सिन्हा ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को फसल चक्र परिवर्तन, गर्मी में धान के बदले अन्य फसल जैसे दलहन, तिलहन इत्यादि लेने किसानों को प्रेरित किया।

Advertisement

इसी तरह कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ.दीपिका चंद्रवंशी ने कृषि में जल की मितव्ययता, विपरीत परिस्थिति में फसल नष्ट होने पर फसल बीमा कराने, टपक एवं स्प्रिंकलर के जरिए सिंचाई संबंधी जानकारी दी। वहीं क्रेडा के सहायक अभियंता श्री कमल पुरेना और उप अभियंता ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सौर ऊर्जा चलित उपकरणों की जानकारी विस्तार से दी। इसी तरह कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न वैज्ञानिकों ने कृषि, मछलीपालन सहित मौसम से संबंधित एप्स की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही केन्द्र में संचालित विभिन्न इकाईयों का अवलोकन किसानों को कराया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 15:13:22
Privacy-Data & cookie usage: