3 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-03 | 02:11h
update
2022-03-03 | 02:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
3 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां हो सकती हैं। अनावश्‍यक तनाव रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त‍ हो सकते हैं। जिम्मेदारियों का विस्तार होगा।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दूरस्‍थ स्‍थान पर जाना हो सकता है। मेहनत अधिक होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

 

मिथुन राशि- बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी।

Advertisement

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में बढ़ोतरी भी होगी। निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

 

कन्या राशि- आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। अपने एवं परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्‍थिति बनी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अध‍िक रहेगा। तनाव से बचें।

 

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आय में बढ़ोतरी के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संपत्‍त‍ि से आय के स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें।

 

धनु राशि- कारोबार में विस्तार के लिए पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी।

 

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पार‍िवार‍िक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता से मधुर संबंध रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनेंगे।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।

 

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी। शैक्ष‍िक कार्यों में मनवांछ‍ित सफलता म‍िलेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.05.2026 - 09:22:16
Privacy-Data & cookie usage: