अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्य स्तरीय महिला मड़ई 05 से 08 मार्च तक राजधानी के बी.टी.आई. मैदान में…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-03 | 11:36h
update
2022-03-03 | 11:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्य स्तरीय महिला मड़ई 05 से 08 मार्च तक राजधानी के बी.टी.आई. मैदान में…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 03 मार्च 2022:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 07 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया शामिल होंगी। 08 मार्च को सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 05 से 08 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मड़ई में राज्य की स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 10:38:22
Privacy-Data & cookie usage: