दिव्यांग भाइयों को मिली व्हीलचेयर, 18 वर्ष पूरे होने पर जुड़ेंगे पेंशन योजना से…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-03 | 11:43h
update
2022-03-03 | 11:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दिव्यांग भाइयों को मिली व्हीलचेयर, 18 वर्ष पूरे होने पर जुड़ेंगे पेंशन योजना से…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया 03 मार्च 2022:दिव्यांगजनों को त्वरित सहायता दिलाने की दिशा में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड भरतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़वाही के ग्राम घुघरी के रहने वाले संदीप और नागेंद्र को आवागमन की सुविधा के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा नई व्हील चेयर प्रदाय की गई है।

ग्राम घुघरी निवासी संदीप और नागेंद्र भाई हैं। संदीप की उम्र 17 वर्ष और नागेंद्र की उम्र 16 वर्ष है। पैरों से दिव्यांग होने के कारण उन्हें आवागमन में बेहद मुश्किल होती। संदीप की दिव्यांगता 65 प्रतिशत है और नागेन्द्र की दिव्यांगता 42 प्रतिशत है। यह जानकारी कलेक्टर श्री शर्मा के संज्ञान में आते ही उन्होंने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक सहायता के लिए निर्देशित किया। जिसके परिपालन में बीते बुधवार को ही दोनों दिव्यांग भाइयों की मदद के लिए व्हीलचेयर भेजी गई और ग्राम घुघरी में उनके घर पहुंचकर प्रशासनिक अमले के द्वारा व्हीलचेयर प्रदाय की गई। कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग भाइयों की समुचित मदद की जा रही है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर दोनों भाइयों को दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी। संदीप और नागेंद्र व उनके परिजन ने इस मदद के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 19:44:25
Privacy-Data & cookie usage: