देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7554 नए केस सामने आए, 223 लोगों की मौत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-02 | 06:43h
update
2022-03-02 | 06:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7554 नए केस सामने आए, 223 लोगों की मौत…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 554 नए केस सामने आए हैं और 223 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 6915 मामले और 180 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले बढ़े हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 85 हजार 680 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 246 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 38 हजार 673 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

Advertisement

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से 344 और लोग संक्रमित मिले और चार मरीजों की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 18,60,236 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 26,126 पहुंच गई है. उसमें बताया गया है कि शहर में एक दिन पहले 42,947 नमूनों का परीक्षण किया गया था. सोमवार को दिल्ली में कोविड के 258 मामले आए थे और किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत थी. घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या घटकर 1769 रह गई है. इसी के साथ निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी कमी आई है.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 177 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 8 लाख 55 हजार 862 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 177 करोड़ 79 लाख 92 हजार 977 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,01,38,994) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 02:10:43
Privacy-Data & cookie usage: