Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी हुई धड़ाम…

www.khabarwala.news

schedule
2022-03-02 | 06:34h
update
2022-03-02 | 06:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी हुई धड़ाम…

raipur@khabarwala.news

रुस-यूक्रेन युद्ध का बुधवार को सातवां दिन है और यूक्रेन के हालात बदतर हो चुके हैं। इस बीच कच्चे तेल से लेकर कीमती पीली धातु तक में महंगाई का असर दिख रहा है। आज एमसीएक्स पर सोने का भाव फिर बढ़ गया, हालांकि चांदी के दाम कम हो गए।

Advertisement

ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। बात दें कि एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 51,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 

टूटकर भी चांदी 67 हजार के पार

जहां सोने की कीमत में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम बुधवार को गिर गया। हालांकि, चांदी गिरावट के बाद भी 67 हजार के ऊपर कारोबार कर रही है। आज एमसीएक्स पर चांदी के दाम में 0.42 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ चांदी की कीमत कम होकर 67,890 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ऐसे जाने अपने शहर में कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 19:14:16
Privacy-Data & cookie usage: