देश में पिछले 24 घंटे में 8,013 मामले सामने आए, 119 लोगों की माैत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-28 | 07:23h
update
2022-02-28 | 07:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
देश में पिछले 24 घंटे में 8,013 मामले सामने आए, 119 लोगों की माैत…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस को लेकर राहत मिलती दिख रही है क्योंकि यहां पर नए मामले दिन ब दिन कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण में एक दिन की वृद्धि दो महीने के बाद 10,000 से नीचे गिर गई।

Advertisement

पिछले 24 घंटे में 8,013 मामले दर्ज हुए हैं। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,29,24,130 तक पहुंच गई है। पिछले साल 28 दिसंबर को एक दिन में 9,195 लोग संक्रमित हुए थे।

पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की माैत हुई है

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की माैत हुई है। इसमें केरल के 62 और कर्नाटक के 17 लोग शामिल हैं।देश में अब तक कुल 5,13,843 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,43,697, केरल से 65,223, कर्नाटक से 39,936, तमिलनाडु से 38,003, दिल्ली से 26,122, उत्तर प्रदेश से 23,543 और पश्चिम बंगाल से 21,175 मौतें हुई हैं।

कोविड ​​​​-19 रिकवरी रेट में और सुधार हुआ है

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय कोविड ​​​​-19 रिकवरी रेट में और सुधार हुआ है। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,02,601 हो गए हैं। वहीं इस वैश्विक महामारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,23,07,686 हो गई। वहीं राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड खुराक 177.50 करोड़ से अधिक दी जा चुकी है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.08.2024 - 05:35:32
Privacy-Data & cookie usage: