मुख्यमंत्री 1 मार्च को पाटन और राजिम के दौरे पर : राजिम माघी पुन्नी मेला में होंगे शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-28 | 15:52h
update
2022-02-28 | 15:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री 1 मार्च को पाटन और राजिम के दौरे पर : राजिम माघी पुन्नी मेला में होंगे शामिल…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 28 फरवरी 2022:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 1 मार्च को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ राजिम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठकुराईन टोला और ग्राम कौही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा राजिम में राजिम माघी पुन्नी मेला में शामिल होंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे और 1 बजे ठकुराईन टोला में भगवान शिव के दर्शन करने के उपरान्त वहां बनने वाले लक्ष्मण झूला, ठकुराईन टोला में बनने वाले नदी तट बंद और सोनपुर ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां गुरू घासीदास जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे पाटन विकासखंड के ग्राम खम्हरिया में नाला ब्रिज का शुभारंभ करने के बाद 3.15 बजे रवाना होकर 3.30 बजे ग्राम कौही पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल पाटन आकर वहां से शाम 4.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे राजिम पहुंचेंगे। श्री बघेल शाम 5 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम के बाद रात्रि 8.15 बजे कार द्वारा रवाना होकर 9.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 07:47:42
Privacy-Data & cookie usage: