अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-24 | 12:17h
update
2022-02-24 | 12:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

raipur@khabarwala.news

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 फरवरी 2022:आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी ग्राम संगठन स्तर पर 25 फरवरी से 5 मार्च तक एवं संकुल संगठन स्तर पर 6 एवं 7 मार्च को और 8 मार्च को जिला पंचायत (डीआरडीए) के नर्मदा सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए है। प्रत्येक ग्राम संगठन स्तर पर ग्राम संगठन में शामिल सभी स्वसहायता समूहों की महिलाओं, बालिकाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी खेल कुद प्रतियोगिता जैसे रस्सी खींच, चम्मच दौड़, लंगड़ी, गेड़ी, खो-खो, कबड्डी, कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन किया जाएगा। महिला दिवस पर नशामुक्ति, महिला अधिकार, बाल विवाह का विरोध, शिक्षा के प्रति जागरुकता, महिला सशक्तिकरण, सुपोषण, आदि विषयों पर जागरुकता रैली आयोजित होंगें। महिला सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव है, विषय पर सामूहिक चर्चा ( पाँच-पाँच सदस्यों का ग्रुप बनाकर ) महिलाओं से कराए जाएंगे ताकि महिलाओं का क्षमतावर्धन हो सके।

महिला दिवस पर ग्राम की विशेष प्रतिभावान, सम्मानित महिलाओं, बालिकाओं का सम्मान किए जानें, ग्राम के महिला जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के स्वस्थ रहने के संबंध में जानकारी के साथ-साथ महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं सुपोषण, तिरंगा थाली आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। समूह, कैडर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को मास्क एवं सैनिटाइजर के उपयोग करने और कोविड-19 गाइड लाइन का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 16:06:40
Privacy-Data & cookie usage: