जिले के 1.72 लाख बच्चों को 27 को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-24 | 13:05h
update
2022-02-24 | 13:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के 1.72 लाख बच्चों को 27 को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक…

raipur@khabarwala.news

               तैयारियां पूरी, बनें 1,590 टीकाकरण बूथ, 49 ट्रांजिट टीमें देंगी सेवाएं

कोरबा, 24 फरवरी 2022। जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के 1.72 लाख से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक 27 फरवरी को पिलाई जाएगी । इसके लिए विशेष तैयारियां कर ली गई हैं और माइक्रो प्लान भी तैयार किया जा चुका है। विशेष पोलियो अभियान में इस आयु वर्ग का एक भी बच्चा ना छूटे और कोई कमी न रहे इसके लिये निगरानी टीम नियमित रूप से सक्रिय हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी बोर्डे ने बताया “पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाए, यह प्रयास किया जा रहा है।“

Advertisement

वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश ने बताया “पल्स पोलियो अभियान के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। 27 फरवरी को इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिले में 1.72 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। जिले में कुल 1,590 टीकाकरण बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। जिला स्तर पर निगरानी टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम में 2 सदस्य होंगे। जिले में 372 पर्यवेक्षक और 49 ट्रांजिट टीमों की निगरानी में पल्स पोलियो अभियान के तहत खुराक दी जाएगी| विशेष पोलियो अभियान के लिए कुल 3,732 टीकाकरण दल की तैनाती पूरे जिले में की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पतालों, में पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर में आने वाले मार्गों के नाकों पर भी पोलियो बूथ बनाए जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से न छूट जाए। इसके अलावा घुमंतू लोगों के बच्चों और निर्माण क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के बच्चों को भी पोलियो की खुराक टीम द्वारा उनके कार्यस्थल पर जाकर भी पिलाई जाएगी।“

हर वर्ष चलता है अभियान- जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश ने बताया “कोई भी बच्चा नहीं छूटे इस उद्देश्य से सघन पोलियो अभियान हर साल चलाया जाता है। इस साल अभियान की शुरुआत जनवरी से होने वाली थी लेकिन कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की वजह से इसे टाल दिया गया था। बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर हर केंद्र में टीकाकरण के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। 28 फरवरी और 1 मार्च तक घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत् निगरानी की जाएगी और छूटे हुए बच्चों को इस दौरान पोलियो की खुराक दी जाएगी।“

अवश्य पिलाएं पोलियो की खुराक – छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। उन्हें कई रोगों से बचाने के लिए उनका सही समय पर टीकाकरण बहुत आवश्यक है। शिशु के जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को टीकाकरण के माध्यम से कई रोगों से बचाया जा सकता है। ऐसे ही रोगों में से एक है पोलियो I छोटे बच्चों में पोलियो का इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत अधिक होता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित पांच साल से छोटे बच्चे होते हैं। पोलियो एक ऐसी बीमारी है जो हड्डियों को कमजोर कर बच्चे को अपंग भी बना सकती है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 15:52:49
Privacy-Data & cookie usage: