24 फरवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-24 | 02:24h
update
2022-02-24 | 02:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
24 फरवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

वृष राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है।

 

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

Advertisement

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों पर समुचित ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में व्यवधान आएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। पिता का साथ मिल सकता है।

सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। यात्राओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। मन अशान्त रहेगा।

 

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। व‍िवादों से बचें।

तुला राशि- संयत रहें। कला या संगीत में रुचि‍ हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन भी बन सकते हैं। कार्यक्रम में अनुकूल स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। म‍ित्रों के सहयोग से लाभ के अवसर बनेंगे।

 

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन के नकरात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मकर राशि- कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। सम्पत्ति में निवेश लाभप्रद रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

 

कुंभ राशि- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं। पिता से अनबन हो सकती है।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से च‍िंत‍ित हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्षणे-रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 11:21:44
Privacy-Data & cookie usage: