मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा : कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-22 | 13:19h
update
2022-02-22 | 13:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा : कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बिलासपुर, 22 फरवरी 2022:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री बघेल इस अवसर पर 313 करोड़ रूपये के 388 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर एवं एसपी पारूल माथुर ने संयुक्त रूप से आज शहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री तिफरा फ्लाईओव्हर, प्लेनेटेरियम, राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। कलेक्टर-एसपी ने इन सभी प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विशेषकर रूट चार्ट, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, बैरिकेटिंग आदि का आकलन कर इस संबंध में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ओ.के.रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।  

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरिश एस. एडीएम सुश्री जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी, एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, रोहित कुमार, एसडीएम पुलक भट्टाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.05.2026 - 08:30:22
Privacy-Data & cookie usage: