चैत्र नवरात्रि 2022 अप्रैल कब से हैं, नोट करें तिथि और घट स्थापना मुहूर्त… – www.khabarwala.news

चैत्र नवरात्रि 2022 अप्रैल कब से हैं, नोट करें तिथि और घट स्थापना मुहूर्त…

www.khabarwala.news

schedule
2022-02-21 | 08:39h
update
2022-02-21 | 08:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
चैत्र नवरात्रि 2022 अप्रैल कब से हैं, नोट करें तिथि और घट स्थापना मुहूर्त…
चैत्र नवरात्रि 2022 अप्रैल कब से हैं, नोट करें तिथि और घट स्थापना मुहूर्त… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

भारतीय जनजीवन में नवरात्रि का विशेष महत्व है। भगवत पुराण के अनुसार सालभर में चार नवरात्रि आती है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक रूप से मनाई जाती है।

चैत्र नवरात्रि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, इसे रामनवरात्रि (Chaitra Navratri 2022 Start and End Date) भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सर्वप्रथम भगवान राम ने समुद्र तट के किनारे मां दुर्गा की उपासना कर लंका की चढ़ाई की थी। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और माता का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है। ब्रह्म पुराण में वर्णित एक कथा में कहा गया है कि स्वयं ब्रह्मा जी ने बृहस्पति को चैत्र नवरात्रि का महत्व बताया था।

Advertisement

Chaitra Navratri 2022 Start and End Date, चैत्र नवरात्रि 2022 कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022, शनिवार से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022, सोमवार तक है। प्रतिपदा तिथि 01 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 02 अप्रैल, शनिवार को सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। आइए जानते है इस दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्रि 2022 आरंभ – 02 अप्रैल 2022, शनिवार

चैत्र नवरात्रि 2022 समाप्ति – 11 अप्रैल 2022, सोमवार

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त – 02 अप्रैल, प्रात: 06:01 से 08:29 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से 12:50 तकचैत्र नवरात्रि का महत्व

होली के बाद चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार चैत्र नवरात्रि के दिन मां आदिशक्ति प्रकट हुई थी और ब्रह्मा जी के आग्रह पर सृष्टि का निर्माण किया था।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.03.2025 - 22:31:10
Privacy-Data & cookie usage: