25 फरवरी को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल

– www.khabarwala.news

schedule
2022-02-21 | 08:47h
update
2022-02-21 | 08:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
25 फरवरी को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बिलासपुर। 25 फरवरी को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण बैठक रखी है। आला पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दिल्ली बैठक में शामिल होने के चलते तय 25 फरवरी को शहर प्रवास को एक या फिर दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 26 या 27 फरवरी को उनका शहर प्रवास होगा। मुख्यमंत्री बघेल अपने एक दिनी शहर प्रवास के दौरान विभिन्न् निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें तिफरा फ्लाई ओवर का लोकार्पण भी शामिल है। फ्लाई ओवर के अलावा तारामंडल व शहर के भीतर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बजट से किए गए सुंदरीकरण भी शामिल है। लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की सीएम हाउस से मिली स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने मुख्य आयोजन के लिए लालबहादुर शास्त्री शाला मैदान परिसर का चयन किया है। सीएम बघेल सभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभा स्थल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। शास्त्री स्कूल परिसर में पार्किंग की पर्याप्त जगह भी है। इसे देखते हुए शास्त्री स्कूल का चयन किया है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 06:53:49
Privacy-Data & cookie usage: